नाक काफी नाजुक हिस्सा होता है, लेकिन इसमें सरसों का तेल डालना काफी फायदेमंद साबित होता है।
सरसों के तेल का इस्तेमाल वैसे तो अधिकतर खाने बनाने में किया जाता है, लेकिन इसको नाक में भी डालकर कई समस्याओं से राहत पाया जा सकता है।
सरसों के तेल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। इस तेल में ओमेगा 3, फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, सैचुरेटेड फैट, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता हैं।
अगर आपकी नाक बंद हो रही है, तो दिन में दो बार हल्का गर्म सरसों का तेल नाक में डाल लें। एक से दो दिन में बंद नाक की छुट्टी कर देगा।
सर्दी-जुकाम में भी सरसों का तेल रामबाण साबित होता है। सर्दी-जुकाम से निजात पाने के लिए नाक में सरसों के तेल को रख सकते है।
यदि आपको बार-बार छींक आ रही है, तो नाक में इस तेल की बूंद डालने से काफी आराम मिलेगा।
अगर कोई तनाव से जूझता रहता है, तो रोजाना नाक में सरसों का तेल डालें। नाक में सरसों का तेल डालने से तनाव कम होता है और दिमाग शांत रहता है।