इन दिनों बाजार में मूली खूब बिकने के लिए आ रही है। सर्दियों में मूली का सेवन करने से सेहत को कई लाभ होते हैं, यहां जानें इसके फायदों के बारे में।
मूली कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कई प्राकृतिक यौगिक के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
मूली खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। शरीर की आंतरिक सफाई होती है, जिससे कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।
मूली में कैलोरी कम होती है, जिन लोगों को वजन कम करना है, उन्हें डायट में मूली जरूर शामिल करना चाहिए।
मूली एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है। मूली में विटामिन-सी काफी मात्रा में होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके सेवन से लिवर कोशिकाएं सुरक्षित रहती है।
मूली में ग्लूकोसाइनोलेट्स जैसे काफी महत्वपूर्ण रसायन होते हैं, जो लिवर की सफाई में अहम भूमिका निभाते हैं। लिवर हमारे शरीर का पॉवर हाऊस होता है।
मूली में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती है। इसमें फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है, जो पाचन ठीक रखती है।