Radish Leaves: मूली के पत्तों में छिपा है सेहत का राज, जानिए अद्भुत फायदे


By Prakhar Pandey24, Oct 2023 05:41 PMnaidunia.com

मूली के पत्ते

मूली के पत्ते बेहद सेहतमंद होते है, इसके सेवन से कई बीमारियां दूर हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे मूली के पत्तों के अद्भुत फायदों के बारे में।

बल्ड सर्कुलेशन

मूली नेचुरल रूप से नाइट्रेट्स का एक बेहतरीन स्त्रोत होता है। यह आपका ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मददगार होता है। मूली और इसके पत्ते दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

औषधीय गुण

मूली के अंदर विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी के साथ ही क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। यह पत्ता आपके पूरी दिन की बॉडी की जरूरत को पूरा कर सकता है।

थकान करें दूर

थका हुआ महसूस करने पर मूली के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इसमें अच्छी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है जो थकान दूर कर सकते है।

मजबूत इम्यूनिटी

मूली के पत्तों में पाए जाने वाला फास्फोरस और आयरन बॉडी की इम्युनिटी को बढ़ाने में काफी मददगार माना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार व्यक्ति को हर दिन एक मूली के पत्ते भी खाने चाहिए।

पाइल्स का इलाज

पाइल्स का इलाज करने में भी मूली के पत्ते भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। बवासीर की बीमारी में मूली के पत्ते अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों सूजन को कम कर सकते है।

कैसे करें सेवन?

इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए सूखी मूली के पत्तों को बराबर मात्रा में पानी में चीनी के साथ मिला लें। इस पेस्ट का सेवन भी कर सकते है सूजन वाली जगह पर लगा लें।

डायबिटीज

डायबिटीज रोगियों के लिए भी मूली का पत्ता किसी रामबाण से कम नहीं होता है। मधुमेह रोगियों को इसे अपनी डाइट में शामिल कतरें। यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकता है। बीमारी की स्थिति में डॉक्टर से परामर्श करके ही इसे खाएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दुबले-पतले लोग डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, तेजी से बढ़ेगा वजन