Uric Acid के मरीज सर्दियों में जरूर खाएं 1 मौसमी सब्जी


By Arbaaj06, Dec 2024 10:00 AMnaidunia.com

यूरिक एसिड लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है। यह समस्या सर्दियों के मौसम में काफी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में 1 मौसमी सब्जी का सेवन करना चाहिए।

यूरिक एसिड

शरीर में जब यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है, जो जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में अकड़न होने लगती है। गलत खानपान की वजह से यूरिक एसिड हाई होता है।

प्यूरीन फूड्स

जिन चीजों में हाई प्यूरीन होता है उन चीजों को खाने से प्यूरीन क्रिस्टल के रूप में हड्डियों और जोड़ों में जमा हो जाता है और फिर जोड़ों में दर्द होने लगता है।

1 मौसमी वेजिटेबल खाएं

सर्दियों में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए 1 मौसमी सब्जी का सेवन करना चाहिए। यह सब्जी आसानी और सस्ते में मिल जाता है।

मूली का करें सेवन

यूरिक एसिड के मरीजों को सर्दी के मौसम में मूली का सेवन करना चाहिए। मूली प्यूरीन की मात्रा को शरीर में कम करता है।

भरपूर फाइबर

मूली खाना यूरिक एसिड में इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही, किडनी इंफेक्शन को भी ठीक करता है, जिसकी वजह से यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकलता है।

कितनी खाएं मूली?

यूरिक एसिड के मरीजों को सर्दियों में रोजाना 1 से 2 मूली का सेवन करना चाहिए। साथ ही, आप इसके पत्तों का भी सेवन कर सकते हैं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में हाथीचक खाने से मिलते हैं 7 जबरदस्त फायदे