मूलांक 1 वाले लोग कैसे होते हैं?


By Prakhar Pandey01, Mar 2024 02:23 PMnaidunia.com

सबसे पहला मूलांक

सबसे पहला मूलांक यानी मूलांक 1 का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते है मूलांक 1 वाले लोग कैसे होते है?

मूलांक 1

महीने की 1,10,19,28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य होते है और इस मूलांक को जीवन शक्ति का चिन्ह भी माना जाता है।

कैसे निकाले मूलांक?

मूलांक निकालने की सामान्य तकनीक यह है कि अगर आप 1 से लेकर 9 तारीख के बीच जन्में है तो वहीं आपका मूलांक होगा। जबकि अगर आप 19 तारीख को जन्मे है तो इन दोनों संख्याओं को आपको जोड़ना होगा।

जोड़कर निकाले मूलांक

19 तारीख को जन्मे लोग 1+9=10 = 1+0=1, वहीं अगर आप 28 को जन्में है तो 2+8=10 = 1+0= 1 आपका मूलांक होगा।

ईमानदार और दॄढ़ निश्चयी

1 मूलांक वाले बेहद ही ईमानदार और दॄढ़ निश्चयी होते है। इस मूलांक के लोगों में अद्भुत लीडरशिप क्वालिटी होती है। यह नेतृत्व करने में सक्षम माने जाते है।

उच्च शिक्षा प्राप्ति

1 मूलांक वाले बेहद उत्साही स्वभाव के होते है। इसी के चलते इन्हें लगभग सभी तरह की परीक्षाओं में सफलता भी मिलती है। इस मूलांक के लोग किसी के अधीन काम करना कम पसंद करते है।

आर्थिक रूप से मजबूत

मूलांक 1 वाले व्यक्ति जीवन में खूब पैसे कमाते है। लग्जरी लाइफस्टाइल जीने के लिए भी ये जमकर पैसे खर्च करते है। इन अपनी तारीफ सुनना भी काफी पसंद होता है।

इन मूलांक वालों से दोस्ती

1 मूलांक वाले लोगों की 2,3 और 9 मूलांक वालों से अच्छी दोस्त रहती है। इनकी लव लाइफ भी स्थाई रहती है और सेहत के मामले में भी यह फिट रहते है।

मूलांक 1 से जुड़ी यह स्टोरी अगर आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

करें गौ माता से जुड़ा यह 1 उपाय, बन जाएंगे जल्दी धनवान