किसे दान देने का जल्दी फल मिलता है?


By Sahil02, Mar 2024 08:00 AMnaidunia.com

किसे देना चाहिए दान?

शास्त्रों में दान करने का खास महत्व बताया गया है। अब सवाल खड़ा होता है कि दान किसे देने का ज्यादा फल इंसान को मिलता है।

अनजान व्यक्ति को दान देना

प्रसिद्ध ज्योतिषी परदुम सूरी ने दान करने को लेकर बात की है। उनका कहना है कि दान किसी अनजान व्यक्ति को देना ज्यादा फायदेमंद होता है, जिसे आप नहीं जानते हैं।

कर्मचारी को दान देना

ज्यादातर लोग अपने घर में काम करने वाले लोगों को चीजे देकर सोचते हैं कि यह दान हो गया है। हालांकि, इसे दान की श्रेणी में नहीं माना जाता है।

केतू होगा मजबूत

यदि आप रास्ते पर चलते किसी जरूरतमंद इंसान को कंबल दे देते हैं तो आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। ऐसा करने से कुंडली में केतु मजबूत हो सकता है।

दूध दान करना

जरूरतमंद को दूध दान करना भी लाभकारी माना गया है। यदि आप किसी अनजान व्यक्ति को दूध पीने को देते हैं तो आपको चमत्कारी लाभ मिल सकता है।

चंद्राम रहेगा बैलेंस

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो दूध का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत बनती है। जिनका चंद्रमा कमजोर है उन्हें दूध का दान करना चाहिए।

अंधे लोगों को भोजन कराएं

जिन लोगों के कोई भी काम अटक जाते हैं या फिर सरकारी नौकरी नहीं मिल रही है तो अंधे लोगों को भोजन कराएं। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा।

इन चीजों का करें दान

इसके अलावा आप जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़, कपड़े जैसी चीजें भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

यहां हमने जाना कि दान किसे देना ज्यादा लाभदायक होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिव मंदिर में घी का दीपक जलाने से क्या होता है?