बेहद रोमांटिक होते हैं इस मूलांक के लोग


By Prakhar Pandey11, Mar 2024 12:59 PMnaidunia.com

मूलांक का गणित

अंक शास्त्र में मूलांक के आधार पर जातक के स्वभाव, जीवन और खासियत के बारे में अनुमान लगाया जाता है। आइए जानते है सबसे रोमांटिक मूलांक वाले जातकों के बारे में।

रोमांटिक मूलांक

हर मूलांक के लोगों की अपनी-अपनी विशेषता होती है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अगर किसी मूलांक का व्यक्ति रोमांटिक है तो उसमें अन्य खूबियां या कमियां नहीं होगी। हर व्यक्ति की अपनी कमी और अच्छाईयां होती है।

कैसे निकाले मूलांक?

1 से 9 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक वह तिथि ही होती है। जबकि 10 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 1+0=1, 1+9=10=1+0= 1 होता है। इस प्रकार 1 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है।

1 मूलांक

1 मूलांक वाले लोग स्वभाव से बेहद रोमांटिक होते है। इस मूलांक के लोग अपने पार्टनर के प्रति काफी केयरिंग और रोमांटिक होते है।

सरल स्वभाव

1 तारीख को जन्में लोग बेहद सरल स्वभाव और मिलनसार होते है। इस मूलांक के लोग जल्द ही लोगों से निकटता बना लेते है। इनके स्वाभाव के चलते ही लोग इनसे जल्दी आकर्षित होते है।

किस तारीख को जन्मे लोगों का 1 होता है मूलांक?

महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव होते है, इसी के चलते यह लोगों को जल्दी प्रभावित कर लेते है।

निडर और साहसी

1 मूलांक के लोग बेहद निडर, साहसी और स्वाभिमानी होते है। कठिनाइयों का डटकर सामना करने की खूबी भी इनमें भरी होती है। इनके रोमांटिक नेचर से पार्टनर काफी खुश रहता है।

शक्तिशाली और आत्मनिर्भर

इस मूलांक के लोग शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भी होते है। साथ ही, यह कभी-कभी अहंकारी, हावी होने वाले और जिद्दी हो सकते हैं। मूलांक के आधार पर सिर्फ अनुमान लगाया जा सकता है, यह स्टोरी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।

रोमांटिक मूलांक वाले लोगों पर आधारित यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

परिवार के फोटो किस दीवार पर लगाने चाहिए?