अंक शास्त्र में मूलांक के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसके व्यवहार का अनुमान लगाया जाता है। आइए जानते है किस मूलांक के लोग ऐशो आराम में रहना पसंद करते है।
मूलांक निकालना बेहद आसान होता है। 1 से 9 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक वही तिथि होती है, जबकि 12 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1+2=3 होता है।
मूलांक 6 को लेकर भी अंक शास्त्र में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई है। 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है।
6 मूलांक वालों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। यह ग्रह धन, सुख-समृद्धि और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। 6 मूलांक वाले बेहद सुंदर और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते है।
इस मूलांक की महिलाएं हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव के चलते इस मूलांक लोग कला प्रेमी होते है।
इस मूलांक के लोग बहुत मेहनती होते है। 6 मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है, यह लोग समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त करते है।
शुक्र के प्रभाव के चलते 6 मूलांक वाले जीवन में सभी सुख-सुविधाओं का आनंद उठाते है। ऐसे लोग जीवन में हर प्रकार के ऐशो-आराम प्राप्त करते है। स्वाभाव से यह लोग काफी खर्चीले होते है।
इस मूलांक वाले व्यक्तियों को महंगी चीजों का काफी शौक होता है। इस मूलांक वालों की लव लाइफ उतनी खास नहीं होती, हालांकि गृहस्थ जीवन में ये काफी सुखी रहते है। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित हैं।
अगर आपको मूलांक से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com