अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। आइए जानते है किस मूलांक के लोग स्वाभाव से बेहद चिड़चिड़े होते है?
हर मूलांक वालों की कुछ न कुछ खास बात होती है, 7 मूलांक वालों को बेहद खास माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह केतु होता है।
महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 7 होता है। ज्योतिष के जानकारों का यह भी मत है कि यह चंद्रमा का अंक होता है। इस मूलांक में जन्में लोगों पर केतु की खास कृपा होती है।
7 मूलांक वाले लोग अद्भुत व्यक्तित्व के होते है। 7 मूलांक वालों को केतु काफी लाभ भी कराता है, इस मूलांक वाले आत्मविश्वास से भरे हुए भी होते है।
इस मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है। हाई सेल्फ कॉन्फिडेंस के चलते यह लोग जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते है।
7 मूलांक वाले दान-पुण्य में भी काफी खर्चा करते है। पूजा-पाठ और अध्याात्म के लिए भी इस मूलांक वालों का काफी झुकाव रहता है।
अच्छे व्यक्तित्व के होने के बावजूद इस मूलांक के लोगों को अक्सर प्यार और दोस्ती में धोखा मिलता है। रिश्ते में भरोसा टूटने के बाद इस मूलांक वाले लोगों के स्वभाव में रूखापन आ जाता है।
धोखा मिलने के बाद 7 मूलांक वाले चिड़चिड़े स्वभाव के हो जाते है। 7 मूलांक वाले सच्चे प्रेमी होते है, यह अपने पार्टनर का साथ कभी भी नहीं छोड़ते है। इस मूलांक वाले लोग सुखी वैवाहिक जीवन जीते है।
मूलांक से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com