ज्योतिष शास्त्र में हर एक अंक का विशेष महत्व होता है। मूलांक के अनुसार इस बात का पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति पढ़ाई-लिखाई में कैसा है? आइए जानते है किस मूलांक के लोग पढ़ने में अच्छा होते है?
अंक ज्योतिष में हर अंक का महत्व बताया गया है। 3 मूलांक वाले लोगों का व्यक्तित्व बाकी मूलांक से बिल्कुल अलग होता है। 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है।
3 मूलांक वाले स्वामी ग्रह बृहस्पति है, यह सभी ग्रहों के गुरु माने जाते है। इस मूलांक वाले बेहद स्वाभिमानी होते है, यह किसी के भी आगे झुकना पसंद नहीं करते है।
3 मूलांक वाले महत्वाकांक्षी और अच्छे विचारक भी होते है। इस मूलांक के लोग वीर, शक्तिशाली, संघर्षशील, साहसी और कभी हार न मानने वाले लोग होते है।
3 मूलांक वाले उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करते है और पढ़ाई में बहुत अच्छे और चतुर होते है। इस मूलांक वाले लोगों को विज्ञान और साहित्य में काफी रुचि रखते है।
आर्थिक स्थिति के मामले में 3 मूलांक वाले बेहद कमजोर होते है। उम्र और समय के साथ-साथ इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।
3,12,21, 30 को जन्म लोग बचपन से ही इंटेलिजेंट होते है। ऐसे बच्चे अपने लाइफ में नए-नए योजनाएं बनाते है और उसे पूरा करने का दम भी रखते है।
मूलांक 3 वाले बच्चे पढ़ाई और दिमाग से जबरदस्त तेज होते है। इस मूलांक के लोग किसी का भी एहसान नहीं लेना चाहते है और न ही बेवजह किसी का हस्तक्षेप पसंद करते है।
मूलांक से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ