नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें ये मस्ट वॉच एक्शन फिल्में


By Prakhar Pandey05, Oct 2023 01:51 PMnaidunia.com

मस्ट वॉच एक्शन फिल्में

नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी फिल्में और वेब शोज उपलब्ध है, जो आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने का काम करेंगे। आइए जानते हैं 7 मस्ट वॉच एक्शन फिल्मों के बारे में।

मेजर

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध मेजर एक कमांडो के जीवन पर बेस्ड है। इस फिल्म में अदिवि शेष ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया है।

आरआरआर

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर भी एक एपिक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। मूवी में जूनियर एनटीआर और राम चरण अहम भूमिका में है।

कांतारा

ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनीत कांतारा बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। यह फिल्म भी एक मस्ट वॉच एक्शन फिल्म है।

सूर्यवंशी

अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी कैमियो रोल में नजर आए है।

साहो

प्रभास स्टारर साहो में श्रद्धा कपूर भी दमदार एक्शन सीक्वेंस में नजर आई थी। नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह भी एक बेहतरीन एक्शन फिल्म हैं।

रईस

शाहरुख खान स्टारर रईस नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। मूवी बेशक से शाहरुख खान की रही हो, लेकिन इस फिल्म में नवाज ने भी लाइमलाइट लूटने का काम किया था।

कोड नेम: तिरंगा

परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर कोड नेम: तिरंगा भी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी को भी आप समय निकालकर नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Pathaan और Jawan के बाद भी अपनी कुर्सी नहीं छोड़ेंगे बॉलीवुड के बादशाह