राहु के प्रकोप से नए साल में नहीं बचेंगी ये राशियां, हो जाएं सतर्क


By Shivansh Shekhar02, Dec 2023 06:00 AMnaidunia.com

पापी ग्रह राहु और केतु

शास्त्रों में राहु अथवा केतु को पापी ग्रह के नाम से जाना जाता है। इन दोनों ग्रहों का जब भी राशि परिवर्तन होता है तब उसका प्रभाव व्यक्ति के ऊपर पड़ता है।

राहु का गोचर

राहु की बात करें तो वह 30 अक्टूबर को ही मेष राशि से निकलकर मीन में प्रवेश किया है। इसके राशि परिवर्तन का असर किसी न किसी राशि पर ज्यादा पड़ेगा।

2024 में नहीं होगा परिवर्तन

बता दें कि इसके बाद राहु का 2024 में कोई भी राशि में गोचर नहीं होने वाला है। अब वो 18 मई 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

कुछ राशियों के लिए परेशानी

इस स्थिति में कुछ राशियों पर बुरे तो कुछ पर अच्छे परिणाम पड़ते हैं। आइए जानते हैं साल 2024 किन राशियों के लिए बुरा हो सकता है।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि में राहु अष्टम भाव में विराजमान हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक चीजों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि में राहु अष्टम भाव में विराजमान हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक चीजों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि के जातक

राहु धनु राशि में चतुर्थ भाव में विराजमान हुए हैं। ऐसे में इन राशि के जातकों के लिए आने वाला नया साल कुछ खास नहीं होने वाला है।

मीन राशि के जातक

मीन राशि में राहु प्रथम भाव में विराजमान हैं। इस स्थिति में इस राशि के जातकों पर सेहत का बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। हरेक काम में अड़चन आ सकती है।

किसी के साथ अनबन

परिवार में किसी चीज को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले सोच लें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रिलेशनशिप में बहुत कम लड़ते हैं ये 5 राशि वाले