अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। इन्हीं में से एक मूलांक के स्वामी राहु होते है, जो उस जातक पर कृपा बनते हैं। आइए जानते है राहु किस मूलांक के स्वामी है।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक व्यक्ति के जन्मतिथि पर निर्भर करता है, जिसकी मदद से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जा सकता हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, राहु का अंक 4 होता हैं। मूलांक 4 वालों पर राहु के शुभ प्रभाव पड़ते है। इनको राहु से कई खूबियां मिलती हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 और 31 होता है उनका मूलांक 4 बनता है। इन लोगों के स्वामी राहु होते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 वालों के काम अचानक हो जाते है, जो लोगों को चौंकाते रहते है कि आखिर यह कैसे हो गया।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 के जातक दोस्ती यारी में भी आगे होते हैं। इनको दोस्ती का रिश्ता निभाना बखूबी आता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।