पीपल के नीचे इस विधि से जलाएं दीपक, मिलेंगे पुण्य फल


By Sahil08, Jul 2024 08:00 PMnaidunia.com

पीपल के नीचे दीपक जलाना

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना और दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

नियमों का करें पालन

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने वालों को कुछ नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि नियमों के तहत दीपक न जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है।

दीपक जलाने का समय

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक शुभ या शाम के समय जलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस समय दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

पेड़ की परिक्रमा करें

दीपक जलाने के बाद पेड़ की परिक्रमा जरूर करें। अगर दीपक जलाकर सीधा घर वापिस आ जाते हैं तो आपका दीपक जलाना सफल नहीं होगा।

रोजाना न जलाएं दीपक

मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो पीपल के पेड़ के नीचे रोजाना दीपक न जलाएं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पीपल के नीचे गुरुवार या शनिवार को दीपक जलाना चाहिए।

सरसों के तेल का दीपक

पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और गृह दोष दूर होता है।

मनोकामनाएं होंगी पूरी

अगर आप गुरुवार और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएंगे तो आपकी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। 

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने की क्या विधि होती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हनुमान जी पर नींबू चढ़ाने से क्या होता है?