हस्तरेखा शास्त्र में आपके भाग्य से जुड़ी जानकारी का अनुमान हाथों की रेखा को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है।
अपने जीवन में हर कोई अमीर होना चाहता है। इसके लिए लोग जमकर मेहनत भी करते हैं, लेकिन आपके हाथ में मौजूद एक रेखा आपको कंगाल भी बना सकती है।
वैसे तो हथेली पर कई प्रकार की रेखाएं पाई जाती हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में हाथ में राहु रेखा का होना अशुभ माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों के हाथ में राहु रेखा होती है उन्हें अचानक कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा को राहु रेखा काट देती है तो आपको शारीरिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे लोग ज्यादातर तनाव में रहते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली में राहु रेखा के होने से आमदनी कम होने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा ऐसे लोगों के खर्चे ज्यादा होते हैं।
अगर आपके हाथ में कटी और आड़ी तिरछी रेखाएं हैं तो आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है। वहीं, ऐसे लोगों के जीवन में परेशानी कभी भी आ जाती है।
ऐसा माना जाता है कि राहु रेखा स्वास्थ्य के गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इसकी वजह से ही आपको बीमारियों के बने रहने का खतरा बना रहता है।