राहु करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि पर मंडराएंगे संकट के काले बादल


By Sahil18, Jun 2024 03:23 PMnaidunia.com

राहु का नक्षत्र परिवर्तन

शास्त्रों में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। राहु राशि के अलावा समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करता है। इस ग्रह की खासियत होती है कि यह जल्दी शुभ और अशुभ दोनों फल देता है।

शनि के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश

8 जुलाई को सुबह 4 बजकर 11 मिनट पर राहु ग्रह उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में इसे शनि का नक्षत्र कहा जाता है। 

ये राशि वाले रहें सावधान

राहु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने के दौरान कुछ राशि वालों को संभलकर रहना होगा। इस अवधि के दौरान आपको ज्यादातर कार्यों में असफलता मिल सकती है। 

मेष राशि के जातक

पापी ग्रह राहु का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित नहीं होगा। इसके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

मिथुन राशि के जातक

आपकी राशि के दसवें भाव में राहु गोचर कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि राहु के इस भाव में रहना शुभ नहीं माना जाता है। इसकी वजह से मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि के जातक

इस राशि वालों के लिए भी राहु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ नहीं माना जा रहा है। 8 जुलाई के बाद आपको अचानक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मानसिक तनाव बढ़ेगा

ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि राहु के नक्षत्र परिवर्तन से मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसके जरिए कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि किन राशि वालों को राहु के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस दिशा में दीपक जलाने से होता है धन का नाश