30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे राहु-केतु, इन राशियों को मिलेगा लाभ


By Prakhar Pandey13, Oct 2023 11:15 AMnaidunia.com

राहु-केतु

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु-केतु 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करने वाले है। आइए जानते हैं इस राशि परिवर्तन से किन राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है।

राशि परिवर्तन

राहु और केतु 30 अक्टूबर को सोमवार के दिन दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर राशि परिवर्तन करने वाले है। इस राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को राहत मिलने वाली है।

सुधरेंगे हालात

राहु-केतु के मित्र अनुक्रम से राशि परिवर्तन करते हुए यह दोनों मीन राशि में जाने वाले है। इस परिवर्तन से कार्य में आ रही बाधा, आय की कमी, खराब स्वास्थ्य आदि की परेशानियों से  जातकों को छुटकारा मिल सकता है।

राशियों पर प्रभाव

इस राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों को मानसिक शांत और कार्य में उन्नति मिलेगी। वहीं वृषभ राशि वालों को कार्य में सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वालों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी और अनुकूलता नजर आएगी।

कर्क, सिंह और कन्या

इस अवधि के दौरान कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सिंह राशि वाले को ज्यादा सोचने के बजाय उन्नति राह पर बढ़ना चाहिए। कन्या राशि वालों को इस राशि परिवर्तन से आर्थिक प्रगति का मार्ग खुलने वाला है।

तुला और वृश्चिक

तुला राशि के लोगों को इस दौरान राजनीतिक लोगों से खास लाभ मिलेगा। जबकि वृश्चिक राशि वालों को पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और बदलाव के संकेत भी मिलेंगे।

धनु और कुंभ

धनु राशि वालों के आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे और रूके कार्य में गति आएगी और उनके पूरे होने की संभावना बढ़ेगी। कुंभ राशि वालों को राहु-केतु के राशि परिवर्तन से शांति व लाभ मिलेगा।

मकर और मीन

मकर राशि वालों को इस अवधि के दौरान मेहतन से किए परिणामों का लाभ मिलेगा। वहीं मीन राशि के जातकों को व्यावसायिक उपक्रम साधने की जरूरत है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Durga Saptashati: पाठ के दौरान इन गलतियां से रूठ सकती हैं मां दुर्गा, जानें नियम