दैत्यों के सेनापति राहु जीवन में कई समस्याओं का कारण बनते हैं। राहु एक ऐसा ग्रह है जो विपरीत दिशा से एक्टिव होकर आपको लाभ देने लगता है।
बता दें कि 30 अक्टूबर 2023 को राहु मीन राशि में एंट्री मार चुके थे। ऐसे में गुरु चांडाल दोष भी समाप्त हो गया था। ऐसे में राहु का शुभ योग धीरे धीरे मिलने शुरू हो गए थे।
लेकिन उस समय राहु अंश बल जीरो डिग्री पर था। इसलिए वो ज्यादा फल नहीं दे पा रहे थे। लेकिन अब 27 डिग्री की सीमा रेखा राहु पार कर चुका है।
जिसमें अब राहु को बल मिलता है, जिससे अब राहु के शुभ परिणाम कई राशियों को मिलने वाले हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
इस राशि में राहु दशम भाव में हैं। यह गोचर शुभ माना जा रहा है। इस समय आपको अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। राहु की कृपा से हरेक क्षेत्र में तरक्की मिलने वाली है।
वैवाहिक जीवन तुला राशि वालों का अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम एक बार फिर शुरू होंगे। इसके साथ ही डूबा या रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
18 मई तक राहु आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां लाने वाले हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। जीवन में स्थिरता आने की उम्मीद है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।