शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है और इसमें किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
किशमिश विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से मोटापा भी बढ़ सकता है।
किशमिश में आयरन, जिंक, मैंगनीज और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन स्तर को संतुलित करने में मददगार होते हैं और हड्डियों को मजबूत रखते हैं।
डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा के मुताबिक, किशमिश में कैलोरी और प्रोटीन अधिक होता है, जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। रोज 5 से 10 किशमिश से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
किशमिश में कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स और शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो आपका मोटापा बढ़ा सकते हैं। किशमिश खाना पसंद है तो रोज कुछ देर एक्सरसाइज भी जरूर करें।
किशमिश यदि आप दुबले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोज दूध में भिगोकर किशमिश का सेवन करें। हलवे या लड्डू में किशमिश मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।