इस साल 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व बहन और भाई के प्रेम का प्रतीक होता है। इस दिन बहन अपने भाई के हाथ पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं।
गरीबी दूर करने के लिए रक्षाबंधन के दिन कुछ उपाय किए जाते हैं। अगर आप इनमें से किसी भी एक उपाय को अपना लेंगे तो पैसों की किल्लत नहीं रहेगी।
रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले बहन और भाई को देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही, कुछ उपायों को करना भी फलदायी माना जाता है।
धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा बहन-भाई को एक साथ करनी चाहिए। रक्षाबंधन के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा हासिल की जा सकती है।
रक्षाबंधन के मौके पर भगवान शिव की पूजा करने का भी खास महत्व होता है। इस दिन बहन और भाई को एक साथ शिवजी की पूजा करनी चाहिए।
भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में तरक्की आती है। इतना ही नहीं, पैसों से जुड़ी समस्या भी दूर हो जाती है।
शाम के समय जल में दूध और अक्षत मिलाकर चंद्रमा को अर्क दें। माना जाता है कि ऐसा करने से ग्रहों का शुभ प्रभाव जीवन पर पड़ता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि रक्षाबंधन पर किन उपायों को करने से गरीबी दूर होती है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ