रक्षाबंधन के दिन इन उपायों को करने से होगा धन लाभ


By Ayushi Singh17, Aug 2024 02:25 PMnaidunia.com

अक्सर लोग अपने जीवन में धन की समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन रक्षाबंधन के दिन कुछ उपायों को अपनाने से धन से जुड़ी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

सूर्य को जल अर्पित करें

रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और इससे भाई-बहन का भाग्य मजबूत हो सकता है।

दीपक जलाएं

रक्षाबंधन के दिन सुबह और शाम को लक्ष्मी जी के सामने दीपक जलाएं। इससे घर में किसी प्रकार की धन की कमी नहीं रहेगी और भाई-बहनों पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी।

लगाएं भोग

अगर जीवन में आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने खीर को भोग लगाएं। इससे जीवन में आर्थिक संकट दूर हो सकता है और इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

कुलदेवता की पूजा करें

रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद कुलदेवता की पूजा करनी चाहिए। इससे भाग्य मजबूत होता है और घर में शांति बनी रहती है। जीवन के सारे कष्ट भी दूर होते हैं।

हनुमान जी की पूजा करें

अगर जीवन में संकट से मुक्ति पाना चाहते हैं,तो शाम के समय में दीपक जलाकर हनुमान जी के सामने फूल अर्पित करें। इससे भाई-बहन के जीवन के सारे संकट दूर हो सकते हैं।

लक्ष्मी की प्राप्ति

रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है बल्कि लक्ष्मी प्राप्त को भी है। इस दिन लक्ष्मी जी कृपा प्राप्त होती है।

इन उपायों को रक्षाबंधन के दिन करने से धन लाभ होगा । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सावन से पहले निपटा लें ये काम, पूरे 1 साल तक बने रहेंगे अमीर