एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। अभिनय कला के अलावा एक्ट्रेस फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।
रकुल प्रीत के चेहरे पर नेचुरल निखार देखने को मिलता है। हर कोई जानना चाहता है कि उनकी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस का आखिर राज क्या है।
रकुल प्रीत के बारे में बता दें कि वह खुद को फिट और चेहरे को चमकदार बनाने के लिए घरेलू नुस्खों का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं।
टोन्ड फिगर और ग्लैमरस दिखने के लिए रकुल जिम में कड़ी मेहनत करती हैं। जिम में पसीना बहाने से भी चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।
चेहरे की देखभाल करने के लिए रकुल प्रीत टमाटर, हल्दी, बेसन और दही का पेस्ट बनाकर लगाती हैं। यह पेस्ट चेहरे को ग्लोइंग बनाता है।
स्किन केयर रूटीन में पपीता को शामिल करना बेहद फायदेमंद है। रकुल प्रीत भी ग्लोइंग स्किन के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं।
चेहरे पर स्क्रब करना भी बेहद जरूरी होता है। चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार स्क्रब जरूर करें।
रकुल प्रीत अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं। बता दें कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी भी होता है।