साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म सिनेमाघरों में काफी पसंद की जा रही हैं। एक्टर दिन पर दिन कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।
बता दें कि फिल्म सालार ने ओपनिंग पर ही केवल 90.7 करोड़ का कारोबार किया था। यह कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस का है।
फिल्म के रिलीज से पहले तक साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड जवान के नाम था, लेकिन अब सालार के नाम हो चुका है।
फिल्म सालार ने दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 56.35 करोड़ की कमाई की थी।
दूसरे दिन के मुकाबले फिल्म ने तीसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी की और फिल्म ने 62.5 करोड़ का बिजनेस किया।
चौथे दिन फिल्म ने 45.8 करोड़ तक का कारोबार किया है। यह अर्ली एस्टिमेट्स के आंकड़े हैं। 'सालार' का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 258.55 करोड़ हो गया है।
घरेलू कलेक्शन के अलावा अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो सालार ने अब तक 400 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।