इंडियन 2 समेत 2024 में रकुलप्रीत की ये फिल्में होंगी रिलीज


By Prakhar Pandey13, Feb 2024 12:23 PMnaidunia.com

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत ने टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपनी शानदार अदाकारी से लोगों को इंप्रेस करने का काम किया है। आइए जानते है 2024 में रकुल की कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली है।

कैसा रहा 2023?

2023 में रकुल की सभी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस की एक्टिंग तारीफ भले हुई हो लेकिन 2023 में वह बॉक्स ऑफिस से काफी दूर रही थी।

2023 में फिल्में

2023 में रकुल छत्रीवाली, बू और आई लव यू फिल्म में नजर आई थी। छत्रीवाली जी5 पर स्ट्रीम हुई थी, जबकि बू और आई लव यू दोनों ही जियो सिनेमा पर रिलीज की गई थी।

2024 में फिल्में

2024 में भी एक्ट्रेस साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस की अयलान सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आर रविकुमार द्वारा निर्देशित अयलान एक तमिल भाषी फिल्म है।

अयलान

12 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में अयलान रिलीज हो चुकी है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। मूवी में रकुल प्रीत के अलावा सिवकार्थिकेयन, और सिद्धार्थ भी लीड भूमिका में है।

इंडियन 2

कमल हसन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक इंडियन 2 भी 12 अप्रैल 2024 की रिलीज के लिए शेड्यूल है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है।

मेरे हसबैंड की बीवी

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी मेरे हसबैंड की बीवी एक रोमांस ड्रामा फिल्म होने वाली है। रकुल प्रीत की यह फिल्म भी अपने अंतिम चरण में है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

इन फिल्मों पर चल रहा है काम

इस समय रकुल प्रीत खिलाड़ी 1080, अर्जुन कपूर की अगली फिल्म, दे दे प्यार दे 2, और आशीष आर शुक्ला की फिल्म पर भी काम कर रही है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Teri Baaton Me Aisa Uljha Jiya: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा