नवनिर्मित राम मंदिर में दर्शन करने के लिए हर कोई व्याकुल है। आइए जानते है रामलला की आरती का पास बनवाने की प्रक्रिया के बारे में।
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को रामलला की आरती के पास का बंदोबस्त भी कर लेना चाहिए।
राम लला की आरती में शामिल होने के लिए घर बैठे आप पास प्राप्त कर सकते है। पास बुक करने के लिए आपको श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट पर जाना होगा।
सबसे पहले https://srjbtkshetra.org/ की वेबसाइट पर जाएं। पेज पर दिख रही रिजर्व पास की लिंक पर क्लिक करें और दूसरे पेज पर जाकर तारीख चुनें।
दूसरे पेज पर आरती का समय चुनने के विकल्प पर क्लिक करें। महत्वपूर्ण जानकारी भरने के पश्चात आपके फोन पर ओटीपी आएगा।
OTP डालने के बाद अपना नाम,पता, आधार संख्या, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि की विस्तृत जानकारी देनी होगी।
तमाम जानकारियों को सही तरीके से भरने के बाद आप श्रद्धालु राम लला की आरती में शामिल होने का पास प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद आप पास का प्रिंटआउट निकाल लें।
राम लला की सुबह 6 बजे मंगला आरती और रात्रि शयन आरती को छोड़ कर शेष सुबह 6.30 बजे की श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे की भोग आरती व शाम 7 बजे की संध्या आरती का पास आनलाइन तैयार किया जा सकता है।