रामनवमी पर करें इन चीजों का दान, बनेगा हर बिगड़ा काम


By Kushagra Valuskar29, Mar 2023 11:07 AMnaidunia.com

चैत्र नवरात्रि

सनातन धर्म में नवरात्रि और रामनवमी का विशेष महत्व है। नवरात्र में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त विधिविधान से पूजा-अर्चना करते है।

दान

अगर आप मां दुर्गा और भगवान राम की कृपा पाना चाहते हैं, तो नवरात्रि खत्म होने से पहले कुछ चीजों का दान करें। आइए जानते हैं किन चीजों का दान लाभकारी होता है।

लाल चूड़ियां

देवी दुर्गा को सुहाग की सामग्री अर्पित करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में लाल रंग की चूड़ियां दान करना लाभदायी रहेगा।

केला

मां दुर्गा और श्रीराम का आशीर्वाद पाने के लिए केले का दान जरूर करें। केले का दान करने से घर में बरकत आएगी।

कपड़े

नवरात्रि में कन्याओं को कपड़े का दान करना शुभ माना गया है। वस्त्र दान करने से नकारात्मकता और दरिद्रता का नाश होता है।

किताब

रामनवमी में किताबों का दान करना शुभ माना गया है। इस तरह के दान से जातक को मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से मिलता हैं ये फल