राम नवमी तिथि बेहद ही शुभ मुहूर्त के रूप में जानी जाती है। इस दिन धन की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय को करने से सुख समृद्धि और शांति आती है।
भगवान राम को जगत के पालनहार विष्णु का अवतार माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि उनकी पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
इस दिन शाम के समय में पूजा करने से कुछ शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए उन उपायों के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।
यदि आपके घर में आर्थिक तंगी चल रहा है तो रामनवमी के शुभ दिन पर इसकी शुरुआत अपने घर की रसोई में कपूर और लौंग जलाकर धुएं से करें।
ऐसा करने से आपके रुके हुए सारे कार्य पूरे होंगे और जल्द ही धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। इस समय आपको अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है।
राम नवमी के दिन शाम के समय में ऐसे मंदिर में जाएं जहां हनुमान जी और भगवान राम और सीता की प्रतिमा हो। इसमें सबसे पहले हनुमान चालीसा पढ़ें।
हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद बजरंगबली की मूर्ति से थोड़ा सिंदूर लेकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। इसका असर आपके घर में जल्द देखने को मिलेगा।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।