बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते है। एक्टर जल्द ही एक नई फिल्म के साथ पर्दे पर आने वाले है।
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल है। जिसका शानदार टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के आने से पहले रणबीर की कुछ बेहतरीन फिल्मों को देख सकते हैं।
रणबीर कपूर के करियर की पहली हिट फिल्म का नाम वेक अप सिड थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया था।
साल 2009 में आई फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी।
रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी। इस फिल्म को भी एनिमल से पहले निपटा लें।
करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। इस फिल्म को भी काफी देखा गया था।
रणबीर कपूर की साल 2018 में आई फिल्म संजू करियर की सबसे बड़ी फिल्म रही है। इस फिल्म पर दर्शकों ने काफी प्यार लुटाया था।
एक्टर की पर्दे पर आखिरी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।