रंगपंचमी पर इंदौर में इस बार चारों गेर


By Prashant Pandey2023-03-11, 16:22 ISTnaidunia.com

इंदौरी रंगपंचमी का उत्साह

उत्सव प्रेमी इंदौर शहर में कोरोना काल के बाद एक बार फिर रंगपंचमी का उत्साह चरम पर है। पहले की तरह इस बार चारों गेर निकलेगी।

तिरपाल से ढका राजवाड़ा

इंदौर के दिल राजवाड़ा का हाल ही में जीर्णोद्धार हुआ है रंगपंचमी पर रंगों से बचाने के लिए इसे तिरपाल से ढका गया है।

टोरी कार्नर की गेर

टोरी कार्नर की गेर का इस बार 74वां वर्ष है, यह शहर की सबसे पुरानी गेर है। यह तिरंगे के रंग में रंगी नजर आएगी।

संगम कार्नर की गेर

संगम र्कानर की गेर का यह 68वां वर्ष है, इसमें बरसाना की टीम लट्ठकार होली, बांके बिहारी का ढोल रहेगा। मिसाइल से गुलाल और पानी उड़ाया जाएगा।

रसिया कार्नर की गेर

रसिया कार्नर की गेर का यह 50वां वर्ष है, यह गेर 20 फीट तक केसरिया रंग उड़ाएगी। इसके साथ ही इसमें गुलाल की मिसाइल, डीजे, तांगा और ई-रिक्शा भी रहेगा।

मारल क्लब की गोर

मारल क्लब की गोर में टेसू के फूल से बने रंगों को मशीन से उड़ाया जाएगा। गेर के लिए मुंबई से डीजे वाहन बुलाया गया, इसमें 60 सदस्यों की ढोल-ताशा पार्टी भी है।

संकोची बच्चों को सोशल बनाने के लिए आजमाएं ये टिप्स