2024 में रिलीज होंगी रणवीर सिंह की ये फिल्में


By Prakhar Pandey05, Jan 2024 12:31 PMnaidunia.com

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह को उनकी फिल्मों के लिए काफी सराहना मिलती है। साल 2023 के लिए काफी बढ़िया रहा था। आइए जानते है रणवीर की 2024 में आ रही फिल्मों के बारे में।

2023 में रॉकी और रानी

2023 में रणवीर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

ब्लॉकबस्टर का इंतजार

2018 के बाद से रणवीर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंतजार कर रहे है। सिंबा के बाद से रणवीर ने एक भी ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दी है।

सिंघम अगेन

15 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सिंघम अगेन में रणवीर दुबारा सिंबा के किरदार में नजर आने वाले है। यह फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा होगी।

कॉप यूनिवर्स

अगर सिंघम अगेन एक अच्छी फिल्म होती है तो इसका बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होना तय है। क्योंकि इस फिल्म में रणवीर के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर भी होंगी।

बैजू बावरा

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही बैजू बावरा में रणवीर फिर एक बार दमदार किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म से जुड़ी अन्य अपडेट अभी बाहर नहीं आयी है।

स्टार कास्ट मे सितारे

बैजू बावरा के स्टार कास्ट में रणवीर सिंह के अलावा कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट भी होंगी। इस फिल्म का लेखन संजय लीला भंसाली और प्रकाश कपाड़िया ने किया है।

4 बड़ी फिल्में कतार में

सिंघम अगेन और बैजू बावरा के अलावा रणवीर इस समय साउथ के साथ शंकर के साथ भी फिल्म कर रहे है। रणवीर डॉन, तख्त और अनुराग बसु के साथ भी एक बायोग्राफी फिल्म करने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भगवान राम पर बनी हैं ये 5 फिल्में, इन OTT प्लेटफॉर्म पर हैं उपलब्ध