Grah Gochar: फरवरी में महत्वपूर्ण ग्रहों की युति से इन राशियों को मिलेगा लाभ
By Ekta Sharma2023-02-13, 13:25 ISTnaidunia.com
ग्रहों की युति
इस समय सूर्य और बुध ग्रह मकर राशि में युति कर रहे हैं और शुक्र व शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। इन सभी ग्रहों की एक साथ युति का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को बंपर लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इन ग्रहों की युति से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और आर्थिक तौर पर भी उन्नति प्राप्त होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इन ग्रहों की युति से बहुत लाभ मिलेगा। रात को नौकरी एवं व्यापार के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। साथ ही धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी माह बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दौरान मैं कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही परिवार और जीवन साथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए इन चार ग्रहों की युति सकारात्मक साबित होगी। इस दौरान आर्थिक पक्ष मजबूत होगा साथ ही मित्र एवं परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।