आज बन रहा रवि योग का शुभ संयोग, 5 राशियों का चमकेगा भाग्य


By Shivansh Shekhar01, Apr 2024 12:33 PMnaidunia.com

चंद्रमा का संचार

आज यानी 1 अप्रैल, सोमवार को चंद्रमा का संचार गुरु की राशि धनु में होने जा रही है। साथ ही चैत्र शुक्ल पक्ष की आज सप्तमी तिथि भी है।

कई शुभ योग

इस दिन वरीयान योग, रवि योग, मूल नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे शीतला सप्तमी का महत्व आज काफी ज्यादा बढ़ गया है।

राशियों को लाभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का फायदा 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को अधिक धन की प्राप्ति होने की संभावना है।

मेष राशि के जातक

1 अप्रैल यानी आज के बाद मेष राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।

कर्क राशि के जातक

कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि वालों को महादेव की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।

तुला राशि के जातक

तुला राशि वालों को कुछ नए स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 कारणों से हमेशा कर्ज में डूबे रहते हैं लोग