कच्चे केले में फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसे खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है, जिससे खाना जल्दी पचाने में मदद मिलती है।
कच्चे केले में विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सक्षम हो जाता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो कच्चा केला आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं। कच्चे केले में पाया जाने वाला एंटी-डायबिटिक गुण शुगर की समस्या में काफी फायदेमंद होता है।
कच्चे केले के सेवन से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। कच्चे केले में पाए जाने वाले फाइबर की वजह से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है, जिससे आप अधिक खाने से बचे रहते हैं।
कच्चे केले में कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो चेहरे पर होने वाली झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित होते हैं।
अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि कच्चे केले में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
जिन लोगों का शुगर लेवल लो रहता है, उनको कच्चे केले का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल और भी कम हो सकता है।
कच्चे केले की सब्जी बनाई जा सकती है। इसके अलावा कोफता बनाने के लिए कर सकते हैं। चोखा बनाया जाता है। कच्चे केले की टिक्की, हलवा बनाया जा सकता है।