Raw Garlic: डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण है लहसुन


By Prakhar Pandey16, Oct 2023 02:39 PMnaidunia.com

कच्चा लहसुन

कच्चा लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज तक की बीमारियों के लिए काल माना जाता है। आइए जानते हैं लहसुन का इन बीमारियों में कैसे सेवन करना चाहिए।

ब्लड शुगर लेवल

लहसुन के इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में भी मददगार होता है।

नेचुरल उपाय

अगर आप नेचुरली अपना शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल मैनेज करना चाहते है तो लहसुन इसमें बेहद कारगर साबित होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है।

चाय बनाएं

लहसुन की एक कली को कुचलकर 1 कप पानी में उबाल लें। उबालने के बाद इसमें 1-2 चम्मच दालचीनी मिलाएं। पकने के बाद इस मिश्रण को थोड़े समय के लिए छोड़ दे।

मिलाएं शहद और नींबू

लहसुन की इस चाय में हल्का गर्म रहने पर 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। यदि आप इस चाय का रोजाना सेवन करते हैं तो आपको अच्छे स्वास्थ्य फायदे मिलेंगे।

फ्राइड लहसुन

भुना हुआ लहसुन भी डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं के खिलाफ काफी असरदार होता है। आप इसे तवे पर फ्राई करके रोजाना इसका नियमित रूप से सेवन कर सकते है।

खाएं खाली पेट

हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए सुबह में खाली पेट लहसुन की कलियों का सेवन करना चाहिए। ध्यान रखें कि इसका अधिक सेवन हानिकारक भी हो सकता है।

खानपान में लाए तेल

लहसुन के तेल को भी आप अपने खानपान में शामिल कर सकते है। इसके उपयोग से भी कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की समस्या में राहत मिलती हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पानी में भिगोकर खाएं ये 5 चीजें, मोटापा होगा कम