महिलाओं को पीठ का दर्द क्यों ज्‍यादा सताता है?


By Sahil15, Dec 2023 06:41 PMnaidunia.com

बॉडी पेन की दिक्कत

ऐसा माना जाता है कि महिलाओं को 40 की उम्र के बाद शरीर में परेशानियां शुरू होती है, लेकिन आज के समय में कम उम्र में ही लड़कियों को बॉडी पेन परेशान करने लगता है।

पीठ दर्द का कारण

महिलाओं को कमर में दर्द कई कारणों के चलते होता है। आइए सबसे पहले बॉडी पेन की दिक्कत के पीछे की वजह के बारे में जान लेते हैं।

मोटापा

वजन ज्यादा होने की वजह से भी महिलाओं को कमर में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए मोटापे को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।

खराब लाइफस्टाइल

खानपान की गलत आदतों और खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी बॉडी पेन का खतरा बढ़ता है। यदि आप डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल कर लेते हैं तो यह परेशानी दूर हो सकती है।

नियमित एक्सरसाइज

करें कमर दर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। बैक पेन के लिए कुछ योगासन भी लाभकारी होते हैं।

गर्म पानी से नहाएं

कमर दर्द से राहत पाने के लिए नहाते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करें। खासकर सर्दियों के दिनों में ऐसा करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

वजन कम करें

कमर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको वजम कम करना पड़ेगा। इसके लिए आवश्यकता से ज्यादा न खाएं और वॉकिंग, व्यायाम की मदद भी लें।

पोस्चर का ध्यान रखें

बैक पेन का दर्द ठीक से न बैठने की वजह से भी हो सकता है। खासकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं को घंटों कुर्सी पर बैठना पड़ता है। ऐसे में सही पोस्चर का ध्यान रखें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खतरनाक है हर्निया की बीमारी, ऐसे कराएं इलाज