गर्मियों में भी सूख रहे हैं होंठ? शरीर में हो सकती हैं इन चीजों की कमी


By Ritesh Mishra29, Apr 2025 06:00 AMnaidunia.com

सर्दियों में होंठों का सूखना एक आम समस्या है। लेकिन वहीं, अगर होंठ गर्मियों में सूखने लगे तो यह शरीर में हो रही बीमारियों और विटामिन की कमी की ओर इशारा करती है।

गर्मियों में होंठ सूखने के कारण

अगर आप भी गर्मियों में सूखे होंठों की परेशानी झेल रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि गर्मियों में होंठ सूखना शरीर में हो रही किन परेशानियों की ओर इशारा करता है।

शरीर में पानी की कमी

गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसके कारण होंठ सूख सकते हैं। शरीर में डिहाइड्रेशन होने पर बार-बार प्यास लगना और गाढ़ा पेशाब देखने को मिलता है।

शरीर में विटामिन बी कमी

शरीर में विटामिन बी कमी होने पर भी होंठ बार-बार सूखने लगते हैं। शरीर में इसकी कमी होने से स्किन रूखी और बेजान हो जाती है।

शरीर में जिंक की कमी

शरीर में जिंक की कमी होने पर भी होंठ फट सकते हैं। यह स्किन को रिपेयर करने और नमी बनाए रखने में मदद करता है।

शरीर में आयरन की कमी

शरीर में आयरन की कमी होने पर होंठों का सूखना, कोनों पर फटना और पपड़ी निकलने की समस्या हो सकती है। यह एनीमिया का भी संकेत हो सकता है।

शरीर में फैटी एसिड की कमी

शरीर में फैटी एसिड की कमी होने से स्किन अंदर से पोषण खो देती है। जिससे होठों पर रूखाई आ सकती है।

गर्मियों में भी होंठ सूखने के यह कारण हो सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गर्मियों के मौसम सुबह लगाएं 5 चीजें, चमक उठेगा चेहरा