सोमवार को करें इस चालीसा का पाठ, तनाव से मिलेगी मुक्ति


By Prakhar Pandey29, Jan 2024 06:32 PMnaidunia.com

स्ट्रेस भरा जीवन

आज के जमाने में स्ट्रेस भरे जीवन में व्यक्ति यह नहीं समझ पाता है कि किस जाप से उसे लाभ मिलेगा। आइए जानते है तनाव से मुक्ति के लिए किस चालीसा का पाठ करना चाहिए?

पूजा के लिए

सोमवार का दिन महादेव और चंद्र देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। सच्ची भक्ति से पूजा-पाठ करने से भगवान जीवन की कई मुश्किलों को दूर करेंगे।

चंद्रमा की पूजा

सच्ची श्रद्धा और आस्था से पूजा करने से भगवान शंकर और चंद्रमा जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते है। मानसिक विकारों से मुक्ति के लिए भी चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मां से संबंध

चंद्र देव की चालीसा का पाठ करने से मां के साथ संबंध बेहतर होते है। चिंता, अवसाद और अन्य बीमारियों से परेशान लोगों को चंद्र चालीसा का पाठ करना चाहिए।

चंद्र देव की आराधना

राजा सूर्य देव की ही तरह चंद्र देव की पूजा करना भी अति पुण्यदायी मानी जाती है। शास्त्रों में भी इस चालीसा का पाठ बेहद लाभकारी माना जाता है।

मन मस्तिष्क का कारक

चंद्र देव को मन मस्तिष्क का कारक माना जाता है। कुंडली में दशा-दिशा शुभ होना अति आवश्यक होता है। अगर कुंडली में शुभ न हो तो व्यक्ति को कई तरह के मानसिक विकारों से जूझना पड़ता है।

कर्क राशि के स्वामी

चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी माने जाते है। वह सबसे तेज ग्रह परिवर्तन करते है। ऐसे में चंद्र देव की चालीसा का पाठ करने से मन स्थिर रहता है।

चंद्रमा चालीसा

चंद्रमा चालीसा का जाप करने से तनावपूर्ण जीवन में खुशहाली आती है। इसके नियमित पाठ से भगवान चंद्रमा की कृपा पा सकते है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मीन में उदय होंगे ग्रहों के राजकुमार, 3 राशियों की जागेगी तकदीर