हर कोई यही चाहता है कि जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए लोग तमाम उपाय भी करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कुछ मंत्रों के बारे में बताया गया है, जिनका जाप सुबह करने से जीवन में कोई भी परेशानी नहीं होती है और खुशहाली आती है। ऐसे कुछ मंत्रों के बारे में बताएंगे।
सुबह उठकर गायत्री मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन शांत रहता है। ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।
सुबह उठकर शिव जी के ऊं मंत्र का जाप करने से जीवन में कोई परेशानी नहीं आती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी नहीं होती हैं।
सुबह उठकर विष्णु जी के मंत्रों का जाप करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।। ॐ श्री विष्णवे च विह्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।।
लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप सुबह करने से जीवन में आर्थिक परेशानी नहीं होती है और कर्ज से छुटकारा मिलता है। ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
सुबह में इस मंत्र का जाप करने से शिव जी की विशेष रूप से कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
सुबह उठकर इन मंत्रों का जाप करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और कोई समस्या नहीं होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com