रिश्‍ता हो गया है जहरीला, ऐसे लगाएं पता


By Sahil14, May 2024 08:00 AMnaidunia.com

रिश्ता कमजोर होने के संकेत

अक्सर कुछ कपल के रिश्ते कई वजह के चलते कमजोर होने लगते हैं। आज बात कर रहे हैं कि रिश्ते के कमजोर होने पर क्या संकेत नजर आते हैं।

पार्टनर नहीं रहता खुश

रिलेशनशिप में पार्टनर का खुश रहना भी महत्वपूर्ण होता है। माना जाता है कि रिश्ते में जितनी ज्यादा खुशियां होंगी वह उतने ही ज्यादा समय तक चलता है।

रिलेशनशिप में नोकझोंक

ऐसा संभव नहीं है कि रिश्तों में लड़ाई-झगड़ा कभी भी न हो। हल्की फुल्की नोंकझोंक तो चलती है, लेकिन हमेशा लड़ाई होना सामान्य नहीं है।

कम्युनिकेशन गैप

किसी भी रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप सही नहीं माना जाता है। यदि आपके साथी को दूर रहना पसंद है तो समझ जाएं कि पार्टनर किसी न किसी वजह से आपके साथ खुश नहीं है।

इमोशनल गैप

ऐसा माना जाता है कि रिश्ते की गहराई इमोशनल अटैचमेंट से पता चलती है। यदि पार्टनर आपके साथ इमोशनली इन्वोल्व नहीं है तो समझ जाएं कि वह आपके साथ खुश नहीं है।

रूटीन में बदलाव

पार्टनर के डेली रूटीन में कुछ बदलाव नजर आता है तो यह भी उनके खुश न होने का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

व्यवहार में चिड़चिड़ापन

यदि आपके पार्टनर के व्यवहार में चिड़चिड़ापन ज्यादा हो गया है तो यह भी रिश्ते के कमजोर होने का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में रिश्ते को संभालने की कोशिश आपको करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

रिश्ते के कमजोर होने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

यह एक देसी ड्रिंक गर्मियों में 4 समस्याओं का है काल