वर्तमान समय में महिला और पुरुष सभी को मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है। फिटनेस के लिए लोग कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं।
लाइफस्टाइल के कारण एक्स्ट्रा चर्बी से पीछा छुड़वाना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो फ्रिज के पानी से दूरी बना लें।
आयुर्वेद के मुताबिक, हमें फ्रिज से निकला ठंडा पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। दरअसल, ठंडा पानी पाचन तंत्र की अग्नि को कम कर देता है।
ठंडा पानी पीने से खाना पचाने में परेशानी होने लगती है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको फ्रिज का पानी नहीं पीना चाहिए।
ठंडे पानी की वजह से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। साथ ही, शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है। डॉक्टर भी फ्रिज का पानी ना पीने की सलाह देते हैं।
गर्म पानी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी पीना चाहिए।
गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट होता है। इसके साथ ही पाचन अग्नि को तेज करने में भी बहुत मदद मिलती है।
गर्म पानी पीने से शरीर का फैट बर्न हो जाता है। साथ ही कैलोरी इनटेक कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।