हर लड़की की चाह होती है कि उसकी लाइफ में ऐसा लड़का आए जो उसे लेकर ईमानदार रहे। दूसरों लड़कियों को बुरी नजर से न देखे।
हर लड़की चाहती है कि उनका दोस्त या जीवनसाथी उनकी छोटी-छोटी बातों को समझे। उनका दुख-दर्द बांटे। उनकी बातें ध्यान से सुने।
लड़कियां सभी को इज्जत देने वाले लड़कों को भी पसंद करती हैं। लड़कियों को लगता है कि ऐसे लड़के उनसे गलत व्यवहार नहीं करेंगे।
लड़कियां सफाई से रहने वाले लड़कों को भी पसंद करती हैं। लड़कियों को वो लड़के बिलकुल पसंद नहीं होते जो सफाई से नहीं रहते।
लड़कियों को कान्फिडेंट लड़के पसंद आते हैं। ऐसे लड़के बेझिझक सभी बातें लड़कियों के सामने खुलकर बोलते हैं। वे शर्म नहीं करते।
लड़कियां ऐसे लड़के पसंद करती हैं जो अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं। ऐसे लड़कों के प्रति लड़कियां ज्यादा आकर्षित होती है।
हर लड़की अपनी लाइफ में शांत और सुलझा हुआ पार्टनर चाहती है। इसी वजह से उनका झुकाव शांत स्वभाव वाले पुरुषों की तरफ ज्यादा होता है।