झगड़े के बाद रिश्ते को सुधारने की टिप्स


By Sahil17, Aug 2024 08:00 PMnaidunia.com

झगड़े के बाद रिश्ता कैसे सुधारें?

रिलेशनशिप में झगड़े होना आम बात है। सवाल खड़ा होता है कि लड़ाई-झगड़े के बाद रिश्ते को सुधारने के लिए क्या किया जा सकता है।

माफी मांगे

झगड़ा होने के बाद पार्टनर को एक दूसरे से माफी मांगनी चाहिए। इससे विवाद को खत्म करने में काफी ज्यादा मदद मिल सकती है।

शांत रहें

झगड़ा होने के बाद कुछ देर तक शांत रहना भी सही होता है। अगर आप उस समय कुछ बोलेंगे तो संभावना है कि लड़ाई और ज्यादा बढ़ सकती है।

सकारात्मक संवाद स्थापित करें

झगड़े को खत्म करने के लिए सकारात्मक संवाद स्थापित करें। इससे पार्टनर के बीच चल रहा विवाद काफी हद तक शांत हो सकता है।

पर्सनल स्पेस दें

पार्टनर को पर्सनल स्पेस देना बेहद जरूरी होता है। खासकर लड़ाई होने के बाद उन्हें शांत होने के लिए थोड़ा समय जरूर दें।

टाइम स्पेंड करें

जब दोनों का गुस्सा शांत हो जाए तो पार्टनर को आपस में बैठकर बात करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि साथ में थोड़ा टाइम स्पेंड करने से ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाती हैं।

समाधान निकालने की कोशिश करें

झगड़े के बाद समाधान निकालना सबसे ज्यादा जरूरी है। जिस भी वजह से विवाद हुआ है उसे सुधारने की कोशिश करें।

सहानुभूति दिखाएं

गुस्से में अक्सर लोग एक दूसरे को काफी कुछ कह देते हैं, लेकिन बाद में अपनी गलती को स्वीकार कर लें। इसके साथ ही, सहानुभूति भी दिखाएं।

यहां हमने जाना कि झगड़े के बाद रिश्ते को सुधारने के लिए क्या करना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चेहरे को शीशे जैसे चमकाने के 6 देसी उपाय