आंखों के सामने अचानक आ जाता है धुंधलापन? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे


By Sahil04, Jan 2024 03:17 PMnaidunia.com

आंखों का धुंधलापन

नजर कमजोर होना वर्तमान समय में सामान्य बात है। मोबाइल फोन और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी आंखों में धुंधलापन महसूस होने लगता है।

अपनाएं घरेलू नुस्खे

आंखों की देखभाल रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। खासतौर पर आंखों के सामने महसूस होने वाला धुंधलापन काफी हद तक कम हो जाएगा।

त्रिफला से आंखें धोएं

जिन लोगों को धुंधला नजर आने लगता है, उन्हें त्रिफला आई वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए दिन में कम से कम दो बार त्रिफला के पानी से आंखों को साफ करें।

त्राटक करें

आंखों के कमजोर होने की स्थिति में त्राटक भी आप कर सकते हैं। इस क्रिया को करने के लिए अंगूठे या किसी भी चीज पर फोकस करना होता है।

डाइट का ध्यान रखें

हेल्दी डाइट का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। आई केयर के लिए सेहतमंद चीजों का सेवन करना जरूरी है।

आंवला का रस पिएं

आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना 2 से 5 बड़े चम्मच आंवला रस को गर्म पानी में मिलाकर पिएं।

बादाम और काली मिर्च

अगर आपकी नजर कमजोर हो गई है तो 4 से 5 भीगे हुए बादाम और 2-4 पिसी हुई काली मिर्च लें। इन्हें एक गिलास गर्म दूध के साथ मिलाकर पी लें। रोशनी बढ़ाने के लिए यह बेहतरीन औषधि है।

पैरों की मालिश करें

रात को सोने से पहले गाय के घी से पैरों की मालिश करें। पादाभ्यांग का अभ्यास नियमित करने से आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में सताता है घुटनों का दर्द, खाएं ये फूड्स