घर में नहीं टिकता पैसा, शुक्रवार के दिन करें ये उपाय


By Ayushi Singh11, Aug 2024 02:31 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। ऐसे में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर सारी मनोकामना पूरी होती है और धन की वर्षा भी होती है। आइए जानते हैं कि घर में नहीं टिकता पैसा, शुक्रवार के दिन कौन-से उपाय करें-

घर की सफाई करें

अगर घर में पैसा नहीं टिकता है, तो शुक्रवार के दिन पूरे घर की सफाई करनी चाहिए। ऐसे में माता लक्ष्मी का वास होता है और धन की वर्षा भी होती है।

मंदिर को भी साफ करें

शुक्रवार के दिन घर के मंदिर की भी सफाई करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन से जुड़ी समस्याओं को हर लेती है।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे वह प्रसन्न होकर घर में वास करती है और धन का आगमन भी होता है।

आरती करें

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के बाद आरती जरुर करें और लक्ष्मी जी को अपनी परेशानियों को बताएं। इससे घर में सुख-शांति भी आती है।

प्रसाद बांटे

माता लक्ष्मी की पूजा के बाद सभी लोगों में प्रसाद बांटें। इससे घर में बरकत होती है। इसके साथ ही, परिवार के बीच आपसी प्रेम बना रहता है।

तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं

शुक्रवार के दिन शाम के समय में तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बनाए रखती है।

शुक्रवार के दिन इन उपायों को करने से घर में पैसा टिकता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में हरी मिर्च का पौधा क्यों नहीं लगाना चाहिए?