हर साल लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से पहले मनाया जाता है। खासकर इसे पंजाब और हरियाणा में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि लोहड़ी पर करें ये उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
लोहड़ी के दिन लाल कपड़े में गेहूं बांधकर किसी ब्राह्मण या गरीब को दान देने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
इस दिन अगन के साथ महादेवी की पूजा करने से जीवन में अंधकार दूर होता है और इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
घर की पश्चिम दिशा की ओर काले कपड़े पर महादेवी की तस्वीर रखकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
लोहड़ी के दिन महादेवी की पूजा करते समय मीठी रेवड़ियां, गजक आदि का भोग लगाएं। साथ ही, नारियल के साथ कपूर रखकर अग्नि प्रज्वलित करें। ऐसा करने से खुशहाली बनी रहें।
लोहड़ी के दिन उड़द की दाल का खिचड़ी बनाना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है।
लोहड़ी में महादेवी के भोग लगाई हुई रेवड़ियों को गरीबों कन्याओं को देना चाहिए। इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती है।
लोहड़ी पर ये उपाय करने से सुख-समृद्धि बनी रहेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM