अच्छे दिन लाने के लिए आज ही अपनाएं ये अचूक टोटके


By Sahil14, Feb 2024 04:28 PMnaidunia.com

अच्छे दिनों के लिए टोटके

शास्त्रों में बुरे दिनों के समाधान के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से व्यक्ति को जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

पूर्णिमा को रखें व्रत

यदि किसी को खूब मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो हर महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि को व्रत रखें। इससे जीवन में शुभ घटनाएं घटने लगती हैं।

तुलसी में रोजाना जल डालें

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। रोजाना तुलसी में जल डालने से इंसान को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

पीपल में अर्पित करें जल

जीवन में तरक्की हासिल करने के लिए पीपल के पेड़ में रोजाना जल अर्पित करें। मानसिक शांति के लिए जल में थोड़ा दूध मिलाकर अर्पित करें।

मंदिर में जलाएं कपूर

सुबह-शाम घर के मंदिर में कपूर जलाना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है।

रोजाना पढ़ें हनुमान चालीसा

जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से बजरंगबली आपके सभी संकट दूर कर देते हैं।

पक्षियों को भोजन खिलाएं

रोजाना गाय और पक्षियों को भोजन-पानी की व्यवस्था करने से दुआ मिलती है। वेदों में इस कर्म को सबसे बड़ा पुण्य का कर्म माना जाता है।

छाया दान करें

शनिवार के दिन छाया दान करने से शनि की पीड़ा शांत हो जाती है। इसके लिए कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का डालकर अपनी परछाई देखकर तेल मांगने वाले को दान कर दें।

जीवन की समस्याओं के लिए ऐसे ही कुछ रोचक उपाय पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अर्जुन को दुर्योधन ने क्यों दिए थे इतने तीर?