रूठी मां लक्ष्मी को मनाने के लिए अपनाएं ये चमत्कारी उपाय


By Shivansh Shekhar09, Feb 2024 03:30 PMnaidunia.com

मां लक्ष्मी की कृपा

यदि आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हो तो आपकी तिजोरी धन और धान्य से भरी हुई होती है। वहां कभी पैसों की कमी नहीं पड़ती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न

लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई जतन करते हैं। पूजा पाठ करते हैं, उपाय करते हैं। वहीं मां लक्ष्मी की नाराजगी व्यक्ति को कंगाल बना देती है।

इनकम में रुकावट

यदि मां लक्ष्मी किसी कारणवश रूठ जाए तो इंसान के यहां पैसों की तंगी हो जाती है और हाथ में पैसे भी नहीं टिकते हैं। ऐसे में कुछ उपायों को अपनाना जरूरी होता है।

कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न?

मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद मिश्री और खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी काफी ज्यादा प्रसन्न होती हैं। पूजा में भोग लगाने के बाद 2 से 9 वर्ष की कन्याओं को भोग खिलाएं।

भगवान विष्णु को प्रसन्न

करें यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना हो तो भगवान विष्णु को प्रसन्न करें। इससे जीवन में अपार सुख, सौभाग्य मिलता है। हर कार्य में सफलता मिलती है।

गरीबों को अनाज

शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद अनाज जैसे चावल का दान करें। इसके अलावा दूध, शक्कर, सफेद कपड़े दान करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

दीपक जलाएं

ऐसी मान्यता है कि जिन घरों में केला या तुलसी का पौधा हो और रोज उनके नीचे दीपक जलाया जाए तो ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनि देव ने बदली चाल, इन 4 राशियों की लव लाइफ में आएगा तूफान