पेट की चर्बी बढ़ने के कई कारण होते हैं। उन्हीं में से कुछ रात की गलतियां भी शामिल होती है, जिसे सुधार करके चर्बी कम कर सकते है।
पेट पर हल्की-फुल्की चर्बी जमना कोई समस्या नहीं है, लेकिन जब पेट की चर्बी लटकने लगती है, तो पर्सनालिटी पर फर्क पड़ता है।
अगर आप रात को सोते समय कुछ टिप्स को फॉलो करें, तो आसानी से पेट की चर्बी पिघलने लगेगी। आइए जानते हैं कि रात को क्या करने से पेट की चर्बी कम होगी?
अधिकतर लोग रात को भर पेट खाना खा लेते हैं, जोकि गलत है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको रात में हल्का-फुल्का खाना लेना चाहिए, क्योंकि रात में व्यक्ति खाने के बाद ज्यादा काम नहीं करता है।
पेट की चर्बी पिघलाने के लिए रात के भोजन के बाद गुनगुने पानी का सेवन करें। गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
अक्सर लोग रात को खाने के बाद सीधे बिस्तर पर लेट जाते है, जो चर्बी बढ़ने का मुख्य कारण होता है। खाना खाने के बाद कम से कम 10 मिनट तक टहलें। ऐसा आप भोजन के बाद करें।
पेट की चर्बी कम करने के लिए रात को सोने से कुछ देर पहले दालचीनी की चाय पी सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण चर्बी और वजन को कम करते हैं।