कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के उपाय


By Sahil02, Nov 2024 04:02 PMnaidunia.com

शुक्र ग्रह मजबूत करने के उपाय

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि के लिए जिम्मेदार माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं।

शुक्र मंत्र का जाप करें

शुक्र ग्रह के मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नमः’ का शुक्रवार को जाप करें। इससे जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी महसूस नहीं करनी पड़ेगी।

शुक्रवार को व्रत रखें

धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन की जाती है। कुंडली में इस ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो शुक्रवार को पूजा करें।

सफेद चीजों का दान करें

शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान करें। इसके लिए सफेद वस्त्र, सफेद वस्तु या खाने-पीने की चीजों का दान कर सकते हैं।

सफेद कपड़े धारण करें

शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनने चाहिए। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ऐसा करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है।

गाय को भोजन खिलाएं

जिनका शुक्र कमजोर होता है, उन्हें गाय माता को भोजन या चारा खिलाना चाहिए। इस उपाय को अपनाने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

स्वच्छता का ध्यान रखें

शुक्र ग्रह को सफाई और सुंदरता का कारक माना जाता है। अगर घर में स्वच्छता नहीं रखेंगे तो यह ग्रह कमजोर हो जाएगा।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। यही कारण है कि हम चाहकर भी उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गोवर्धन पूजा में किसकी पूजा की जाती है?