नमक की पोटली से करें ये उपाय, दूर होंगे सारे कष्ट


By Prakhar Pandey10, Jun 2024 09:11 PMnaidunia.com

ऊर्जा का वास माना जाता है मुख्य द्वार

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का वास माना गया है। वास्तु में ऐसे कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नमक से जुड़े उपाय

ज्योतिष शास्त्र में नमक का बहुत महत्व माना गया है। नमक के उपायों से नकारात्मक ऊर्जा को कम किया जा सकता है।

नमक की पोटली

घर के मुख्य द्वार पर नमक की पोटली बांधने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ग्रह दोष से छुटकारा

अगर ग्रह दोष से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर नमक की पोटली बांधे। यह उपाय करने से वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है।

शुक्र ग्रह होते हैं मजबूत

ज्योतिष शास्त्र में नमक का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शुक्र ग्रह के मजबूत होने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

आर्थिक स्थिति में होता है सुधार

नमक की पोटली को मुख्य द्वार पर बांधने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और कर्ज से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के नए साधन प्राप्त होते हैं।

वैवाहिक जीवन में आती हैं खुशियां

नमक की पोटली को मुख्य द्वार पर लटकाने से वैवाहिक जीवन में आ रही दूरियां दूर होती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

नमक की पोटली से जुड़े ये उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कर्ज में डूबे व्यक्ति को क्या करना चाहिए?